फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 70 प्रतिशत लस्टर लॉस की छूट के बाद भी उठान धीमा

विज्ञापन
 बैठक को संबो​धित करते डॉ. आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से 70 प्रतिशत तक लस्टर लॉस (गेहूं के दानों की चमक कम होना या रंग फीका पड़ना है, जो कटाई से पहले बेमौसम बारिश या नमी के कारण होता है।) की छूट के बाद भी गेहूं उठान धीमा है। अब तक मंडियों में करीब 6.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 4.04 लाख मीट्रिक टन की खरीद भी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी अब तक करीब 73 हजार मीट्रिक टन का उठान हो पाया है।
आढ़तियों का कहना है कि अब तक ट्रांसपोर्टरों के पास पर्याप्त संसाधान नहीं हैं। जिसकी वजह से उठान में देरी हो रही है। वहीं कुछ ट्रांसपोर्टरों के वाहनों पर जीपीएस तक एक्टिवेट नहीं थे। जिसकी वजह से उनका गेट पास नहीं काटा गया। इसे लेकर वीरवार को उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने गेहूं खरीद व उठान प्रक्रिया की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसमें उन्होंने फसल उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले के सभी एसडीएम और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद व उठान प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित एसडीएम को मंडियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खरीदी गई फसल का मंडियों से समय पर उठान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा व वीसी के माध्यम से सभी संबंधित एसडीएम, डीएफएससी व खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें