फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन घंटे की परीक्षा के तुरंत बाद शुरू होगा मूल्यांकन, एक नवंबर तक जारी होगा परिणाम

Tue, 28 Oct 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा चौथी से 12वीं कक्षा के लिए अर्ध वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। चौथी से 10वीं की परीक्षाएं 31 अक्तूबर तक तथा 11वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं छह नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, राजकीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर निदेशालय की ओर से बदलाव किया गया है। पहले जिनकी परीक्षा नहीं होती थी, उन कक्षाओं का अवकाश रहता था। परंतु इस बार ऐसा नहीं है। अब जिनकी परीक्षा नहीं होंगी, उनकी नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी। वहीं, जिनकी परीक्षा होगी, उनकी पेपर के बाद छुट्टी कर दी जाएगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान निदेशालय द्वारा पूर्व में जारी डेटशीट के अनुसार चौथी से 10वीं के जिन विद्यार्थियों का पेपर नहीं है, उनके लिए उस दिन का कोई अवकाश नहीं होगा। उनकी अन्य दिनों की तरह नियमित कक्षाएं लगाई जाएंगी। वहीं, परीक्षा के बाद अन्य विद्यार्थियों के साथ उनकी भी छुट्टी कर दी जाएगी। यही नहीं, निदेशालय ने आदेश दिए हैं कि परीक्षा के बाद मूल्यांकन करना होगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंधी स्पष्ट आदेश दिए हैं। परीक्षा प्रतिदिन सुबह नौ बजे से 12 बजे होगी। वहीं, दोहरी पारी वाले स्कूलों में प्रार्थना के बाद परीक्षा करवाई जाएगी। चौथी से 10वीं कक्षा के अर्धवार्षिक परीक्षाओं का परिणाम एक नवंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन



सोमवार को इन विषयों की हुई परीक्षा
राजकीय स्कूलों में चौथी से 12वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कक्षा चौथी व पांचवीं की गणित, छठी की हिंदी, सातवीं की अंग्रेजी, आठवीं की गणित, नौवीं की गणित, 10वीं की सामाजिक विज्ञान, 11वीं की कंप्यूटर साइंस तथा 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।


आज इन विषयों की होगी परीक्षा
जिले के राजकीय स्कूलों में चल रही परीक्षा के दौरान मंगलवार को कक्षा चौथी व पांचवीं की ईवीएस, छठी की अंग्रेजी, सातवीं की विज्ञान, आठवीं की हिंदी, नौवीं की हिंदी, 10वीं की अंग्रेजी, 11वीं की इतिहास तथा 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ चौथी व पांचवीं की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का समापन होगा।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में कक्षा चौथी से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के साथ प्रश्न-पत्रों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिस दिन किसी कक्षा की परीक्षा नहीं होगी, उस दिन कक्षा लगेगी। चौथी से 10वीं का परिणाम एक नवंबर को जारी किया जा सकता है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें