फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ईएसआईसी की ''''स्प्री'''' योजना अब 31 जनवरी तक

Fri, 02 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने स्प्री योजना की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह योजना 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही थी, लेकिन नियोक्ताओं की मांग को देखते हुए इसे एक माह के लिए विस्तार दिया गया है। उप क्षेत्रीय कार्यालय, करनाल के संयुक्त निदेशक (प्रभारी) हरि ओम प्रकाश ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन संस्थानों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है जो अब तक ईएसआईसी से बाहर हैं। इस योजना के तहत पंजीकरण कराने पर नियोक्ताओं को किसी भी पिछले बकाया, निरीक्षण, ब्याज या जुर्माने से पूरी तरह छूट दी जा रही है। यह अस्थायी, संविदा और ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य और नकद लाभ सुनिश्चित करने का एक सुनहरा अवसर है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें