करनाल। लिफाफा बंद क्रेडिट कार्ड का 1.49 लाख का बिल आने का मामला सामने आया है। सीएचडी सिटी निवासी सुखविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास छह अगस्त को क्रेडिट कार्ड आया। उसने अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं किया था, लेकिन 12 सितंबर को छह बजे फोन आया कि आपके क्रेडिट कार्ड के 1,49,918 रुपये बकाया हैं। जब उसने कहा कि उसने अपना क्रेडिट कार्ड का उपयोग ही नहीं किया और लिफाफा बंद है तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड से एक अगस्त को शॉपिंग की गई है। उसके बाद अपने आईसीआईसीआई बैंक में जाकर इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद