फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलात्मक योग के व्यक्तिगत इवेंट में छाए सुमित और गुंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के अंतिम दिन कलात्मक योगासन और लयबद्ध योगासन के व्यक्तिगत और युगल वर्ग में जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सुमित ने तीन, गौरव, देवांश और रूपेंद्र ने एक-एक स्वर्ण, वहीं महिला वर्ग में गुंजन ने तीन और मनू ने दो स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग में 14 से 18 और 18 से 28 आयु वर्ग में जिले के सौ से अधिक जूनियर और सीनियर योग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता चार इवेंट में आयोजित की गई थी, जैसे पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन व्यक्तिगत, कलात्मक योगासन युगल और लयबद्ध योगासन युगल। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग ने नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नोडल अधिकारी आयुष विभाग डॉ. अमित पुंज, योग सहायक नरेंद्र शर्मा, कांता, कुलदीप, अनुराग, मीनाक्षी, पंकज, नरेंद्र सिंह, सोनू पाल, अनिल योग कोच ने जज के रूप में और कनिका पब्लिक स्कूल से सोम अरोड़ा ने सहयोग किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष 14 से 18 आयु वर्ग में
कलात्मक योगासन युगल : सुमित, देवांश प्रथम, केशव, रवि द्वितीय, करन, मनदीप सैनी तृतीय
लयबद्ध योगासन युगल: सुमित, देवांश प्रथम, केशव, रवि द्वितीय, रमन, पंकज सिंह तृतीय
कलात्मक योगासन व्यक्तिगत: सुमित प्रथम, देवांश द्वितीय, केशव तृतीय
पुरुष 18 से 28 आयु वर्ग में
कलात्मक योगासन युगल : गौरव पाल, रूपेंद्र प्रथम, रोहित, अंकुश द्वितीय, अंकित, शाकिर तृतीय
महिला 18 से 28 आयु वर्ग में
लयबद्ध योगासन युगल : मनू, गुंजन प्रथम, कोमल, आरती द्वितीय, रानी कुमारी, रजनी तृतीय
कलात्मक योगासन व्यक्तिगत: गुंजन प्रथम, आरती द्वितीय, मनू तृतीय
कलात्मक योगासन युगल: मनू, गुंजन प्रथम, कोमल, आरती द्वितीय, रानी कुमारी, रजनी तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें