फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में बाहरी लोगों के आने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम में दिनभर बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है। वह ट्रैक पर चक्कर लगाते व वॉलीबॉल कोर्ट में मैच खेलते हैं। अब खेल विभाग की ओर नोटिस जारी कर कहा गया है कि स्टेडियम में वॉलीबॉल कोर्ट व ट्रैक पर कोई बाहरी व्यक्ति मिलता है तो उस पर खेल विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। बाहरी तत्वों पर नजर रखने के लिए विभाग की ओर से सुरक्षा कर्मी को नियुक्त किया गया है, जो हर समय निगरानी रखते हैं। क्योंकि शाम के समय काफी संख्या में महिला खिलाड़ी अभ्यास करने आती हैं। अब विभाग की ओर से सख्त निर्देश हैं कि अगर कोई गलत हरकत करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन


कर्ण स्टेडियम में निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति की गयी है। इस समय स्टेडियम में करीब तीन से चार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास के समय पर जो लोग आते हैं और अभ्यास में बाधा बनते हैं। उनके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी, ताकि हर कोई स्टेडियम में आकर दौड़ लगा सके।
विज्ञापन

- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें