फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: औद्योगिक बिजली महंगी होने से उद्यमी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, करनाल के अध्यक्ष सुशील जैन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बढ़ोतरी वापस लेने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा में औद्योगिक बिजली एक अप्रैल से महंगी हो गई है। उद्यमी लंबे समय से फिक्स चार्ज को खत्म करने की मांग कर रहे थे, लेकिन हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने उसमें वृद्धि कर दी है। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, करनाल के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उद्योगों के लिए बिजली आपूर्ति पर निर्धारित शुल्क में की गई वृद्धि पर चिंता जताई है। साथ ही इससे औद्योगिक विकास को भारी नुकसान बताते हुए बढ़ी दरों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, करनाल के अध्यक्ष सुशील जैन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखे पत्र में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के आदेश के अनुसार औद्योगिक बिजली बिलों पर बिजली बोर्डों द्वारा निर्धारित शुल्क बढ़ाए जाने के अत्यधिक चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में, हरियाणा में बिजली बोर्ड औद्योगिक कनेक्शनों के लिए स्वीकृत अनुबंध मांग पर लगभग 165/केवीए प्रति माह निर्धारित शुल्क ले रहा था, जो पहले से ही राज्य में संचालित उद्योगों के लिए बोझ था। पिछले कई वर्षों से हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, करनाल सरकार से लगातार इन फिक्स चार्ज को खत्म करने की मांग कर रही है, क्योंकि उद्योग पहले से ही वास्तविक उपभोग शुल्क, ईंधन अधिभार समायोजन, बिजली शुल्क, नगरपालिका कर, पी टैक्स आदि वहन कर रहे हैं। इसमें राहत देने की बजाय एचईआरसी ने उद्योगों (एचटी आपूर्ति और एलटी आपूर्ति) के लिए फिक्स चार्ज 125/केवीए में वृद्धि की है, जिसे एक अप्रैल, 2025 से 290 रुपये प्रति केवीए कर दिया गया है। इससे उद्योगहित में तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन



उद्योगों के अस्तित्व के लिए बढ़ोतरी वापस लेना जरूरी : सुशील जैन
उद्योग पहले से ही कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और बेहद कम मार्जिन पर काम कर रहे हैं। सरकार के इस निर्णय से उद्योगों के लिए हरियाणा में अपने परिचालन को बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाएगा। यदि तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो यह कई उद्योगों को हरियाणा में अपने परिचालन को बंद करने और पड़ोसी राज्यों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर कर सकता है। हरियाणा में उद्योगों के अस्तित्व के लिए निश्चित शुल्क में वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।
- सुशील जैन, अध्यक्ष हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, करनाल
-
श्रेणी मौजूदा फिक्स चार्ज संशोधित दर

सभी एचटी आपूर्ति (50केवीए) 165 रुपये/केवीए 290 रुपये/केवीए/प्रतिमाह
एलटी आपूर्ति (20 व 50 किलोवाट से अधिक) 160 रुपये/किलो वाट 250 रुपये/किलोवाट/प्रतिमाह
एलटी आपूर्ति (50 व 70किलोवाट से अधिक) 165रुपये/केवीए 290 रुपये/केवीए/ प्रतिमाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें