फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वॉलीबॉल टूर्नामेंट में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर स्कूल प्रतियोगिता में सेक्टर-7 की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में इंटर दयाल सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल और पानीपत के दयाल सिंह पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चारों टीमों में से दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता और दयाल सिंह कॉलोनी स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सुषमा देवगन ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। यदि हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो हमारा मन मस्तिष्क भी स्वस्थ होगा। हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेलते समय हमें अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जीवन में किसी एक खेल में हमारी दक्षता होनी चाहिए। रेफरी की भूमिका में आरएस स्कूल के शारीरिक शिक्षक बलजिंदर एवं ब्रास एकेडमी के शिक्षक आशीष कुमार, सेक्टर-7 के कोच डॉ वीरेंद्र सिंह और पानीपत स्कूल के कोच सतीश कुमार व मुख्य अतिथियों के द्वारा विजेता वॉलीबॉल की टीम के खिलाड़ियों को विजय ट्रॉफी दी गई। विनय कुमार एवं डॉक्टर केवल कृष्ण ने कमेंट्री की। शारीरिक शिक्षा शिक्षिका सीमा रानी एवं शिक्षक संजय कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें