फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हथौड़ा लेकर एसबीआई के एटीएम में घुसा, चेस्ट तोड़ने की कोशिश

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एटीएम संवाद
विज्ञापन
करनाल। अर्जुन गेट के सामने ओल्ड जीटी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में सेंधमारी की कोशिश की। शुक्रवार की रात 1.53 बजे पर एक व्यक्ति ग्राइंडर मशीन और हथौड़ा लेकर एटीएम बूथ में घुसा। मशीन के चेस्ट को नुकसान पहुंचाया। बैंक रूम का दरवाजा खोलकर वहां लगी फॉल्स सीलिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के दौरान मिली। मामले में थाना शहर करनाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एनसीआर एटीलीओस कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अविनाश सिंह ने ईमेल के माध्यम से पुलिस को शिकायत भेजी। शिकायत के अनुसार, एटीएम केंद्र की निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति परिसर में ग्राइंडर मशीन और हथौड़ा लेकर प्रवेश करता दिखाई दिया। इसके बाद उसने एटीएम का शटर नीचे गिराया और मशीन को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह बैंक रूम में पहुंचा और वहां की फॉल्स सीलिंग को भी नुकसान पहुंचाया।

क्षतिग्रस्त मिला एटीएम चेस्ट
शिकायत में बताया गया कि मौके का निरीक्षण करने पर एटीएम चेस्ट का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। बैंक रूम का दरवाजा खुला हुआ था और फॉल्स सीलिंग भी टूटी मिली। शिकायत के साथ घटनास्थल और संदिग्ध व्यक्ति के फोटो तथा उपलब्ध सीसीटीवी स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए।
विज्ञापन

उपलब्ध तस्वीरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में एटीएम से नकदी चोरी होने का उल्लेख नहीं है। - रामलाल, थाना प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें