फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र ने मंदिर में फंदा लगाया

Wed, 05 Feb 2014 04:16 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव कुताना के शिव मंदिर में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मृतक के पिता ओमप्रकाश के बयान पर कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कुताना का दीपक (22) श्रीराम पॉलटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष का छात्र था। दीपक ने सोमवार रात को गांव के शिव मंदिर में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनकर आत्महत्या कर ली। दीपक दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था।

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के ही रहने वाले वृद्ध रामजी लाल मंदिर सफाई करने आया तो उन्होंने दीपक का शव फंदे पर लटका देखा और ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने दीपक के परिजनों को घटना की सूचना दी। दीपक के चाचा सरदारा सिंह, रणधीर सिंह, बीर सिंह और भाई लख्मी ने बताया कि सोमवार को रात करीब 10 बजे दीपक टीवी देख रहा था, जबकि घर के सभी सदस्य सौ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक रात हो की घर से चला गया ओर उसने फंदा लगा लिया। घरौंडा थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दीपक की सूचना मिलने पर मौके पर एफएसएस की टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना करने के बाद मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें