फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाजार से हटेगा अतिक्रमण, लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दुकानदारों की ओर से दुकानों की हद से आगे सामान रखने से जाम की स्थिति बनने लगी है। जिसकी शिकायत पर निगम की टीम ने सोमवार को बाजार में पहुंची और सामान हटाना शुरू किया । उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने चेतावनी दी कि शहर की व्यस्ततम सड़कों व बाजार से आगामी सोमवार से विधिवत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त होगा और संबंधित दुकानदार पर जुर्माना भी लगेगा।
उप निगमायुक्त ने बताया कि बाजारों व मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर सफाई शाखा का प्रवर्तन दल सोमवार को बाजारों में पहुंचा तो बड़ी संख्या में दुकानदारों को सामान बाहर रखा मिला। सामान हटवाया गया तो कई व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कुछ समय देने को कहा। इस पर दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। दुकानदारों से कहा गया कि वह अपने सामान को दुकान की हद तक रखें, इससे आगे न बढ़ें। इसके साथ-साथ बाजारों में आने वाले ग्राहकों से भी कहा जा रहा है कि वह अपने वाहन को सड़क के बजाय पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करें, अन्यथा उनका भी चालान किया जाएगा। सोमवार को कार्रवाई में सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, संजीव राठी तथा सैनिटेशन टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा : अशोक
त्याहारों का मौसम आ चुका है, जिसके कारण बाजारों में लोगों का आवागमन ज्यादा रहेगा। ग्राहकों की भीड़भाड़ रहेगी। ऐसे में दुकानदार अपनी हद से आगे सामान रखेंगे तो बाजारों की सड़कें संकरी हो जाएंगी। जिससे आने-जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।
- अशोक कुमार, उप निगमायुक्त, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें