संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। शहर के बीच से गुजरने वाली माइनर नहर के लगने वाली सड़क के किनारों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। स्थानीय लोगों ने वहां से कब्जे हटवाने की मांग उठाई है।
नगर पालिका ने कुछ महीनों पहले करोड़ों की लागत से शहर के बीच से गुजरने वाली माइनर नहर का सुंदरीकरण किया था। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर से लेकर दयानगर बस्ती से होते हुए वार्ड छह और सात की माइनर की सड़क के किनारे अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे हैं। लोगों ने मांग की पूरी सड़क पर सभी पर एक समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए।
लोगों ने बताया कि सड़क पर रखे बड़े-बड़े कचरे के ढेरों में बरसाती दिनों में सांप भी घुस जाते हैं, जिससे आम लोगों को जान माल का खतरा बन जाता है। इन जगहों पर अतिक्रमण न फैलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका सचिव ने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और लोगों का जागरूक किया जा रहा है। वहीं जो लोगों नहीं मान रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।