फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी और उमस ने किया बेहाल

Sun, 26 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
गर्मी में नहाते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने फिर से लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद छीन ली है। दिन में बादलों और 6.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाओं से तापमान एक सप्ताह से 40 डिग्री से नीचे चल रहा है, लेकिन रात का पारा 29.4 डिग्री के करीब है। इससे लोगों को दिन में तपिश और रात में उमस झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिन में बढ़े बिजली कटों ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाते तो हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। हालांकि, इससे दिन के तापमान में गिरावट आई है। लेकिन, उमस से रात काटना लोगों के लिए भारी हो रहा है। शनिवार को सुबह की शुरुआत आसमान में बादलों और 6.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हुई। दिन में करीब 11 बजे आसमान से बादल छट गए और कड़ी धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। पूरे दिन लोग गर्मी से बचने के उपाय करते रहे। शाम पांच बजे तक तेज धूप ने लोगों को छांव तलाशने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें