पानीपत (वि)। रविवार को प्रेम फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन कॉलेज ने वेद नर्सिंग कॉलेज और वेद नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के सहयोग से परिसर में रंगारंग और भव्य दिवाली कार्निवल का आयोजन किया। इस वर्ष का विशेष थीम था वोकल फॉर लोकल, जिसका उद्देश्य छात्रों में स्थानीय प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन डॉ. पंकज मुटनेजा और वाइस चेयरपर्सन डॉ. रचना मुटनेजा द्वारा किया गया। दोनों ने त्योहारों को सामुदायिक भावना के साथ मनाने के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर मेंटर्स डॉ. पुनम गुप्ता और डॉ. दिनेश गुप्ता, डायरेक्टर एवं सीईओ ब्रिगेडियर जेआर सेठी (वीएसएम, सेवानिवृत्त), सीनियर मैनेजर आदित्य दाधीच, प्रेम फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विमल त्यागी, वेद नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर निधि शर्मा, डायरेक्टर एकेडमिक्स प्रोफेसर पॉल दिनाकरन वाइस प्रिंसिपल डॉ. नेहा तथा पीआरओ एनएन पांडे मौजूद रहे।