फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारी मांगोें को लेकर आज करेंगे विरोध प्रदर्शन

सार

करनाल में नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। कर्मचारी नियमितीकरण और ठेका प्रथा बंद करने सहित मांगों को लेकर जिला सचिवालय तक मार्च करेंगे। सरकार पर समझौतों को लागू न करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन नगर निगम से लेकर जिला सचिवालय तक होगा। यहां डीसी को मुख्यमंत्री के नाम से मांगों का एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के जिला इकाई प्रधान राजकुमार और सचिव राजिंद्र ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने की मांग को जोरो से उठाया जा रहा है। सरकार ने संघ से कई बार समझौते किए, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। राजकुमार ने कहा कि शुक्रवार को पूरे हरियाणा में प्रदर्शन किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपप्रधान धर्मबीर, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद प्रोचा, राजीव, रोहताश, सुभाष प्रोचा, नरेश अठवाल, बिंद्र, मीना, सरोज व मुकेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें