संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सिंचाई विभाग में कार्यरत लगभग 450 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके विरोध में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने 11वें दिन भी सिंचाई विभाग अधीक्षक अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
यूनियन ने कहा है कि अगर जल्द वेतन जारी नहीं किया जाता तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी नेता कृष्ण शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया तो रणनीति तैयार करके आंदोलन करेंगे।
इस दौरान प्रधान रंगलाल संधू ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 11 साल पहले हुए एक हादसे में करनाल जिले के एक व्यक्ति की नहर में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद कोर्ट ने सिंचाई विभाग को आदेश जारी किए थे कि मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।