नीलोखेड़ी। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में शनिवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में विभिन्न जिलों से आए खंड व जिला स्तर के कर्मचारियों ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं। निदेशक डॉ. चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, कार्यों और विचारधारा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत की प्राचीन चिंतन धारा से श्रेष्ठ तत्वों को संकलित कर एकात्म मानव दर्शन का वैचारिक अधिष्ठान तैयार किया, जो नए भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक है। इस अवसर पर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के संकाय सदस्य संदीप भारद्वाज, डॉ. सुशील मेहता, कमलदीप सांगवान और सौरभ अरोड़ा भी उपस्थित रहे। संवाद