फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक में हुआ फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की ओर से यूनियन कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें अधीक्षक अभियंता के तानाशाही रवैये व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 30 जनवरी तक धरना, प्रदर्शन व पुतला दहन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान रजिस्टर राणा ने बताया कि परिमंडल के सैकड़ों कर्मचारी पानीपत, करनाल से धरना प्रदर्शन करके पुतला दहन करेंगे। कर्मचारियों का यह आंदोलन 30 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। तीन फरवरी को अधिकारी के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भिजवाया जाएगा। इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि अधिकारी को आदेश जारी करके मांगों का समाधान करवाने की कार्रवाई जल्द की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने ज्ञापन पर कार्यवाही नहीं की तो सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। बैठक में राज्य नेता सत्यपाल वर्मा, जसमेर शर्मा, जसबीर फौजी, राकेश भट्टी, कुलदीप राणा, राजकुमार सैनी, मनोज दलाल, जयपाल आदि नेताओं ने संघर्ष को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मुख्य मांगें
- फील्ड कर्मचारियों को एसीपी का लाभ समय पर देना।
- कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा देना।
- 15 अगस्त 2024 को पांच वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें