फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अधिकारियों के खिलाफ भड़के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। शहर के बिजली निगम कार्यालय में बिजली निगम के एचएसइबी कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने बैठक कर जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता निसिंग का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। निगम कर्मचारियों का कहना है कि बेवजह कर्मचारियों की ड्यूटी दूर-दूर लगाई जा रही है। उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए भी कर्मचारियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जब कर्मचारी गांव में कनेक्शन काटने जाते है तो लोग उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते है। निगम कर्मचारियों की कोई भी सुरक्षा के प्रबंध नहीं है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बिजली का बकाया बिल भरने की अपील की है। यूनियन नेताओं का कहना है कि बिजली निगम का कोई भी कर्मचारी चंडीगढ़ ड्यूटी नहीं करने जाएंगा। बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट जिला प्रधान राजेंद्र पूनिया व यूनिट सचिव विकास शर्मा ने की। इस मौके पर संजीव नागरा, सुरेंद्र जेई, जोगिंद्र, सुखविंद्र जेई, सुमित, कर्मवीर, राहुल, सुंदर, रोहताश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें