करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने वीरवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं यूनियन की जिला सचिव बिजनेश राणा ने बताया कि नई पोषण ट्रैकर एप के कारण आंगनबाड़ी वर्कर्स और लाभार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लाभार्थी या तो अनपढ़ हैं या उनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं। ऐसे में वे ओटीपी साझा नहीं कर पाते हैं। इस वजह से एप के जरिए सही ढंग से काम करना मुश्किल हो गया है, इसलिए इस एप को तुरंत बंद किया जाए। संवाद