फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोल्ट्री फीड कंपनी में 80.31 लाख का गबन

Wed, 27 Nov 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फीड बनाने की कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने 80.31 लाख रुपये का गबन कर लिया है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बीर बड़ालवा निवासी जसविंद्र व मारवा खुर्द निवासी जितेश ने बताया कि वह क्यू एसए इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में काम करते हैं। उनकी कंपनी पोल्ट्री फीड बनाने का काम करती है। आरोपी नितिन शर्मा कंपनी से वर्ष 2018 से काम करता है। पिछले दो वर्षों से वह परचेज एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

अगस्त 2023 मे नितिन शर्मा ने कंपनी के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। धोखाधड़ी पकड़ने पर नितिन ने अपनी गलती मान ली थी और हर महीने की वेतन में से 10 हजार रुपये कंपनी को सात लाख रुपये देने की बात कही थी। उसे अगस्त 2023 में कंपनी में दोबारा काम पर रख लिया।
इसके बाद जांच में सामने आया कि आरोपी नितिन ने कंपनी के रिकॉर्ड में 10 गाड़ियां मक्के की दिखाई हुई है। जो कंपनी में आई ही नहीं इनमें से 9 गाड़ियों की पेमेंट भी आरोपी ने करा दी है। जो कुल राशि 80 लाख 31 हजार 236 रुपये है। आरोपी से पूछताछ की तो सचिन सहित अन्य कर्मचारियों के नाम सामने आए। जिन्होंने मिलकर कंपनी के 95 लाख रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन

इस गबन का खुलासा होने पर आरोपी की तरफ से पंचायत की गई, जिसमें आरोपी ने माना कि उसने चोरी की है। वह रुपये वापस कर देगा। इनमें आरोप सचिन ने कंपनी को पांच लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये का एक चेक कंपनी में जमा कराया। इससे अलग कुछ रुपये जमा कराए है। कंपनी के आरोपी ने 80 लाख 31 हजार रुपये वापस नहीं किए। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें