फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तटबंध पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाए

विज्ञापन
तटबंध पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




घरौंडा। बलहेड़ा गांव के पास सोमवार शाम तटबंध में रिसाव हो गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर तीन जेसीबी से तटबंध पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन




बलहेड़ा गांव के समीप यमुना नदी में आए उफान से साथ लगते तट टूटने का खतरा बढ़ गया है। बलहेड़ा, सदरपुर मुंडो गढ़ी की सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। एसडीएम घरौंडा अदिति ने बीडीपीओ व नहरी विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पूर्व सरपंच कोसर अली, शौकीन पहलवान व अन्य लोगों ने बताया कि यमुना में जल स्तर बढ़ता जा रहा है। शाम के समय पानी का बहाव तेज हुआ और तटबंध तक पहुंच गया था। नहरी विभाग के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि हथनी कुंड बैराज से लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ा है। तटबंध को पूरी तरह से मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें