तरावड़ी। बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गई। नगरपालिका रोड और रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनी 50 दुकानों में पानी भर गया। दुकानदार श्यामलाल, अशोक कुमार, कमल गर्ग, गुलशन वलेचा, विजय कुमार, राजकुमार, सुभाष और राजेंद्र कुमार ने कहा कि आधे शहर के बरसाती पानी की निकासी ओवरब्रिज के नीचे से नाले में है, लेकिन सही व्यवस्था न होने के कारण पानी दुकानों में घुस गया है। किसी की मोटर में पानी भर गया तो किसी का सामान बह गया है। नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने बताया कि पानी निकासी के लिए एक पाइप को उखाड़कर स्लोप तैयार किया जाएगा ताकि दुकानदारों को परेशानी न उठानी पड़े। संवाद