फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह समाजसेवी हरियाणा रत्न अवार्ड से नवाजे

Mon, 02 Jun 2014 12:13 AM IST
आजाद सिंह, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति ने प्रदेश के 11 युवाओं को हरियाणा रत्न अवार्ड से नवाजा। मुगल कैनाल स्थित ऐटथ प्लेनेट में स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण की जयंती पर आयोजित हरियाणा रत्न अवार्ड समारोह में यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएसपी भारती डबास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं और कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सीए नगेश गुप्ता ने की। सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों ने समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन बलजीत सल्याण व राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा सहित उपस्थितजनों ने लाला जगत नारायण के चित्र पर पुष्प भेंट किए।

मुख्य अतिथि डीएसपी भारती डबास ने कहा कि लाला जगत नारायण एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वह एक सुलझे हुए पत्रकार व सच्चे भक्त थे। वे मानवता के प्रहरी थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। युवाओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवा लाला जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दें।
विज्ञापन


उन्होंने सभी सम्मानित होने वाले युवाओं को बधाई दी। नरेंद्र अरोड़ा ने क हा कि समिति समय समय पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति दिवसों पर सम्मान समारोह का आयोजन कर युवा समाजसेवियों को सम्मानित करती रहती है, ताकि उन्हें समाजसेवा के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे और दूसरे लोग भी इससे प्रेरणा प्राप्त करें।

इससे पूर्व समिति के संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत धमीजा, प्रो. कृष्ण अरोड़ा व विजय गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रदेश प्रभारी गुलाब सिंह पोसवाल, लाला लाजपतराय रेजीमेंट के अध्यक्ष ओपी सचदेवा, महासचिव नरसिंह काम्बोज, शहीद भगत सिंह रेजीमेंट के महासचिव सुरेंद्र पहलवान, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप राणा, रानी लक्ष्मीबाई रेजीमेंट के अध्यक्ष निर्मल फूले, राज सिंह, अमृत लाल जोशी, नवनीत कथूरिया, बालकिशन कौशिक, डॉ. अशोक विशिष्ट, केके पासी, अरुण कुमार, सुरेंद्र वधावन, प्रो. बीर सिंह, सुनीता चौधरी, तरावड़ी नगरपालिका चेयरमैन प्रवीण रानी मौजूद रहे।

इन्हें मिला हरियाणा रत्न अवार्ड
गुड़गांव से ओमबीर ठाकरान, सुधीर ठाकरान, जींद से हितेश हिंदुस्तानी, सोनीपत से भारत लूथरा, कुरुक्षेत्र से अशोक शर्मा, हिसार से योगराज शर्मा, तरावड़ी से विरेंद्र कटारिया, इंद्री से गौरव धुड़िया, स्टौंडी से सुनील सगवाल, सतीश कुमार, रांवर से जोगेंद्र पाल, फफड़ाना से सतीश कुमार, करनाल से दिलबाग कादियान, सुभाष चंद्र तथा सलिंद्र कुमार शर्मा को  समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाण रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें