फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल से बिजलीकर्मियों की हड़ताल, फाल्ट ठीक होने में लगेगा वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर और जिले के लोगों के लिए अगले तीन दिन बिजली के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। 11 से 13 अगस्त तक बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान यदि किसी इलाके में फाल्ट आया तो उसे ठीक होने में सामान्य दिनों से अधिक समय लग सकता है। इंजीनियर एसोसिएशन के भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा के बाद जेई, एसडीओ और अन्य तकनीकी अधिकारियों के भी ड्यूटी से दूर रहने की आशंका है।
विज्ञापन

इस आशंका को रविवार को सामने आए फाल्ट के आंकड़े और गंभीर बनाते हैं। रविवार को छोटे-मोटे फाल्ट मिलाकर बिजली निगम के पास करीब 570 फाल्ट की सूचनाएं दर्ज हुईं। सामान्य दिनों में इन फाल्ट को कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराते हैं। हड़ताल के दौरान यदि इसी तरह बड़ी संख्या में फाल्ट सामने आते हैं तो उपलब्ध वैकल्पिक कर्मचारियों पर दबाव बढ़ सकता है।
हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए निगम ने वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। एचकेआरएन के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। जरूरत के अनुसार उनकी सेवाएं लेकर बिजली आपूर्ति बनाए रखने और फाल्ट दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ठेका श्रमिकों के साथ भी समन्वय स्थापित कर उन्हें जरूरत वाले क्षेत्रों में भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

हालांकि यहां सबसे बड़ी चुनौती तकनीकी मार्गदर्शन की रहेगी। फाल्ट की प्रकृति के अनुसार मौके पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देने वाले जेई और एसडीओ भी हड़ताल पर जाने का एलान कर चुके हैं।
-
एसी-कूलर कम चलाने की अपील
अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि हड़ताल के एलान के बाद से ही बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन दिनों बिजली का अनावश्यक इस्तेमाल न करें और लोड को नियंत्रित रखें। उन्होंने विशेष रूप से एसी, कूलर और अधिक बिजली खपत करने वाले उपकरणों का अनावश्यक इस्तेमाल कम करने तथा पीक समय (6:30 बजे शाम से 10 बजे रात तक) में एक साथ कई भारी उपकरण नहीं चलाने की अपील की है। इससे फीडरों पर अतिरिक्त दबाव कम रहेगा और बिजली आपूर्ति को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें