फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी

Sat, 07 Oct 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की मेरठ रोड सब डिवीजन में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी उपमंडल अधिकारी के खिलाफ धरना जारी रखा। मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
अध्यक्षता करते हुए यूनिट प्रधान सुरेंद्र कांबोज और सर्कल सचिव राजेंद्र राणा, यूनिट सचिव रमेश शर्मा ने कहा कि उपमंडल अधिकारी अडिय़ल रवैया अपना रहे हैं। यूनियन उनकी कार्यशैली की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यूनिट प्रधान अजीत सैनी व जोगिंद्र सिंह ने कहा कि उपमंडल अधिकारी मेरठ रोड को कर्मचारियों की समस्याओं का एजेंडा दिया गया था, लेकिन उक्त अधिकारी ने अब तक किसी भी समस्या का हल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी यूनियन से बात करना तक उचित नहीं समझते। कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अनधिकृत कार्य करवाते हैं। बिना कुसूर के कर्मचारियों का शो कॉज और चार्जशीट करते हैं। कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सभी कर्मचारियों को टीएंडपी देना,। शिकायत केंद्र सेक्टर 32 व नगला मेघा में विभागीय वाहन उपलब्ध करवाना व उंचे पोल की शिकायत ठीक करने के लिए स्काई लिफ्टर उपलब्ध करवाया जाए आदि शामिल हैं। इस अवसर पर राजेंद्र राणा, अजीत सैनी, रमेश शर्मा, गरिमा सिंह, दलबीर जेई, कमलजीत, सुनील, पवन कुमार, मुकेश, संजीव, राजिंद्र कुटेल, दिनेश हुड्डा, विनोद अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें