फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली को डंपर ने मारी टक्कर, किसान की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर सवार गंगोह के 50 वर्षीय किसान मंजूरा की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर व ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। शिकायत पर सेक्टर-32 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सहारनपुर के गंगोह निवासी मुजम्मिल ने बताया कि वह और उसका भाई फुरकान अपने पिता मंजूरा के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली में ईंटें भरकर करनाल में अपने परिचित के पास छोड़ने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर वह खुद चला रहा था। उसके पिता ट्राॅली में ईंटों के ऊपर बैठे थे। जब वह कुंजपुरा रोड पर मंगलपुर चौक पार करके आदर्श स्कूल के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने ट्राॅली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के कारण ट्रैक्टर ट्राॅली का संतुलन बिगड़ गया और ईंटें बिखर गईं। उनके पिता ट्राॅली से गिर गए और गहरी चोटें आने से मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें