फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली की 103 बार ट्रिपिंग 3 घंटे तक रही आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बारिश के बाद बिजली लोड घटने पर भी जिले में ट्रांसफार्मरों में खराबी, अघोषित कट व लाइन लॉस की समस्या बनी हुई है। रोजाना के कट से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को 3 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। 103 बार ट्रिपिंग की शिकायत आई। ट्रांसफार्मरों में खराबी के मामले भी ज्यादा आ रहे है। शहर में 10 जगहों पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से बनाएं गए बिजली सुविधा केंद्र में सबसे ज्यादा शिकायतें ट्रांसफार्मरों में खराबी और फ्यूज उड़ने की आ रही है। मंगलवार को शहरी क्षेत्र में बिजली की खपत 30.79 लाख यूनिट दर्ज की गई। शहर के 11 केवी फीडरों पर 71 ट्रिपिंग और 33 केवी फीडर पर 32 ट्रिपिंग हुई। 33 केवी और 132 केवी लाइन में भी इन दिनों बिजली फाल्ट की समस्या आ रही है।

इस माह अब तक 9920 शिकायतें
बिजली सुविधा केंद्र में जुलाई माह में अब तक 9920 शिकायतें आई हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन शिकायतों में से 8568 का समाधान हो गया है। 1352 शिकायतें बिजली बिल संबंधी बकाया हैं।
विज्ञापन


खुले दरबार में आईं दो शिकायतें
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए खुला दरबार लगा। सेक्टर 12 राजीव गांधी विद्युत सदन सभागार में आयोजित इस दरबार में केवल दो शिकायतें आई। सीजीआरएफ फोरम करनाल के अध्यक्ष ने इसकी सुनवाई की, सिटी व मॉडल टाउन डिवीजन से आई दोनों शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। ये सिटी डिवीजन से बिल का ऑडिट नोट संबंधी व मेरठ रोड डिवीजन की बिल पर सरचार्ज ज्यादा आने संबंधी शिकायत थीं।


बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए सेक्टर 12 निगम कार्यालय में बिजली सुविधा केंद्र बनाया गया है। इसमें उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912, 9815961912 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें