फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज 5 घंटे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Wed, 10 Sep 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल।
शहर के 11 केवी आरके पुरम फीडर की लाइन पर कंडक्टर बदले जाने के कारण बुधवार को यह फीडर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। इस कारण से आरके पुरम पार्ट एक व दो, एलआईसी कॉलोनी, शक्ति पुरम की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इस कारण से आज फिर शहरवासियों को बिजली के कट सताएंगे।
11 केवी हकीकत नगर लाइन मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। इस कारण शिव कॉलोनी, हकीकत नगर, महावीर कॉलेनी, इंदिरा कॉलोनी की बिजली बंद रहेगी। 11 केवी जनकपुरी फीडर के सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद होने से गऊशाला रोड, रविदासपुरा, भगतमंडी, शिवाजी कॉलोनी, जनकपुरी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी श्रीराम कॉलोनी फीडर के सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद होने से मंगल कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, नई अनाज मंडी की बिजली बंद होगी। वहीं 11 केवी न्यू राजीव कॉलोनी फीडर के सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद होने से बस स्टैंड के पिछले हिस्से, महिला आश्रम, राजीव कॉलोनी, चमन गार्डन, बैंक कॉलोनी की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 केवी आनंद विहार फीडर के सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद होने से 33 केवी हांसी रोड फीडर प्रभावित होगा। इस कारण से लवकुश कॉलोनी, गीता कॉलोनी, बहादुरचंद कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी और आनंद विहार की बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें