करनाल। शहर के 33 केवी फीडर जाटों गेट में मरम्मत कार्य होने के कारण वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई कॉलोनियों की बिजली बाधित रहेगी।
मॉडल टाउन सब डिवीजन के उप मंडल अधिकारी ने बताया कि इससे शहर के जाटों गेट, सुभाष गेट, जुंडला गेट, खत्री मोहल्ला, चौड़ा बाजार, कर्ण गेट, इंद्रा कॉलोनी, बांसों गेट, ऋषिनगर, चांद सराय, भाट कॉलोनी, मंगल कॉलोनी, खेड़ा कॉलोनी, सेक्टऱ -16 में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा 11 केवी रेलवे रोड फीडर शिफ्टिंग कार्य होगा, जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। जिसके कमेटी चौक, गुड़ मंडी, दयालपुरा गेट और कर्ण गेट मार्केट की बिजली प्रभावित रहेगी।