करनाल। शहर के 33 केवी रामनगर से चलने वाले फीडर 11 केवी बाला जी, जिला जेल फीडर की बिजली आपूर्ति बालाजी फीडर के नवीनीकरण के कारण सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक बाधित रहेगी।
11 केवी रमेशनगर फीडर के दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बंद होने से गोलमोल शिवालय, भीम नगर, सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
शहर के 11 केवी दयाल सिंह फीडर की आपूर्ति दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी। इस कारण से अशोका कॉलोनी, रणधीर लेन, अस्पताल क्षेत्र, पुराना जीटी रोड और दयाल सिंह कॉलेज क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। 11 केवी मॉल रोड फीडर के सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद होने से माल रोड, ऑफिसर कॉलोनी, सेशन मार्ग, न्यायपुरी, विक्रम मार्ग और शक्ति कॉलोनी की बिजली बाधित रहेगी। 11 केवी टेलीफोन एक्सचेंज फीडर के सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद होने से टेलीफोन एक्सचेंज और रेडक्रॉस की बिजली बाधित रहेगी। संवाद