फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज बाधित रहेगी शहरी क्षेत्रों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बिजली घरों की मरम्मत के कार्य के चलते शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के कई फीडरों की बिजली सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक बाधित रहेगी। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई जसपाल व उप मंडल अधिकारी रामनगर ने बताया कि 12 जुलाई को 33केवी फीडर रामनगर से चलने वाले 11 केवी फीडर बाला जी व जिला जेल फीडर और 33केवी हांसी रोड से चलने वाले 11 केवी फीडर हकीकत नगर, इसी तरह 33केवी डाबरी से चलने वाले 11 केवी रतनगढ़ एपी फीडर की बिजली सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान हकीकतनगर व बाला जी फीडर की मरम्मत की जानी है।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ सामान्य मरम्मत कार्य के लिए 11केवी शामनगर फीडर से जुड़े क्षेत्र की बिजली भी सुबह 10 बजे से दो बजे तक बाधित रहेगी। इसके अलावा 132 केवी करनाल से चलने वाले 11 केवी उचाना (शहरी) की बिजली 11 केवी कर्णलेक के सुधारीकरण को लेकर सुबह 11 बजे से दो बजे तक बंद रखी जाएगी। 11 केवी सेक्टर नौ फीडर में भी मरम्मत कार्य होगा, जिसके कारण क्षेत्र की बिजली सुबह 10 बजे से दो बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें