माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पूरी सर्दी निकल जाने के बाद जब गर्मियां शुरू हो गई तो बिजली घरों व फीडरों की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य शुरू किया है। अब गर्मी भी पड़ने लगी है, ऐसे में दिन के समय भी कई क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जा रही है। मंगलवार को कई रोड मार्केट और कॉलोनियों की बिजली बाधित रहेगी।
उप मंडल अधिकारी (नगर) ने बताया कि 11 केवी सेक्टर 16 फीडर की मरम्मत होगी। जिसके कारण मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बजीदा रोड, मंगल कॉलोनी व रामदेव कॉलोनी की बिजली बंद रहेगी। 11 केवी हुड्डा फीडर को भी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सामान्य मरम्मत कार्य के लिए बंद रखा जाएगा। जिससे ओल्ड हाउसिंग बोर्ड का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 11 केवी सेक्टर चार फीडर को भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रखा जाएगा। जिसके कारण सेक्टर चार में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी अशोका फीडर की मरम्मत भी की जाएगी। जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बसंत विहार की गली एक से लेकर आठ कर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बलड़ी फीडर की बिजली आपूर्ति भी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रखी जाएगी। जिससे टिकरी कैलाश, शक्तिपुरम, पालम कॉलोनी, बसंत विहार आदि का क्षेत्र प्रभावित रहेगी।
33 केवी बिजली घर रामनगर से चलने वाले 11 केवी शिव कॉलोनी फीडर पर तकनीक सुधार किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक शिव कॉलोनी में गली एक से 14 तक, फ्रेड्स क़ॉलोनी, भाट कॉलोनी, प्रेम कॉलोनी, ज्योति नगर की आपूर्ति बंद रहेगी।11 केवी चार चमन फीडर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मरम्मत के कारण बंद रखा जाएगा, जिससे अवतार कॉलोनी, दयाल सिंह कॉलोनी, कुंजपुरा रोड और इसके पास के क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी।