फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज बाधित रहेगी कई कॉलोनियों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को मरम्मत कार्यों को लेकर एचएसआईआईडीसी सहित कई क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रहेगी। जिससे लोगों को बिजली कटौती की समस्या से परेशानी हो सकती है। निगम ने इसकी सूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ मॉडल टाउन ने बताया कि सेक्टर चार के 33केवी बिजली घर में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मरम्मत कार्य होगा। जिसके कारण बिजली बंद रखी जाएगी। बुधवार को 11केवी सेक्टर चार, 11केवी सेक्टर पांच, 11केवी जीटी रोड, 11 केवी पालम, 11 केवी मेरठ रोड, 11 केवी सिग्नेचर ग्लोबल व 11 केवी डिस्पोजल से जुड़े क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 33केवी मधुबन बिजली में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। जिससे मधुबन, 11केवी बजीदा रोड, 11केवी नाला पार, 11 केवी श्यामनगर, 11 केवी दुलीचंद, 11 केवी अभीर टैक्सटाइल, 11 केवी एसआर से जुड़े क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

33केवी मेरठ रोड को भी सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बंद रखा जाएगा, जिससे 11केवी मीरा घाटी रोड, 11 केवी एमआईटीसी व 11 केवी कर्णगेट की बिजली प्रभावित रहेगी। इसके अलावा एसएचआईआईडीसी सेक्टर चार लाइन पर भी कार्य किया जाएगा। जिससे 11 केवी के एसआईआईडीसी के एक से चार संख्या तक के फीडर, 11केवी शाम नगर, 11 केवी बेरी उद्योग, 11 केवी वोडाफोन व 11 केवी अंसल की बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें