फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रेन के जरिए चुराया बिजली निगम का 11 केवी तार का बंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन के जरिए चुराया बिजली निगम का 11 केवी तार का बंडल
विज्ञापन

पिपली पैराकीट में खड़ी गाड़ी से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
- चोरों के हौसले बुलंद, अलग-अलग तीन जगहों पर की वारदातें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहर में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। चोरों ने एक कार से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया। वहीं सेक्टर-आठ में बिजली निगम की 11 केवी एक्सएलपीई केबल चोरी कर ली। इसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। वहीं एक घर की खिड़की की जाली तोड़कर जेवर के साथ सामान चोरी कर लिया।
थाना शहर में निगम की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि निगम का कुछ सामान सेक्टर-आठ में पड़ा हुआ था। इसमें 11 केवी एक्सएलपीई केबल 185 मिमी-दो का बंडल चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि क्रेन की मदद से तार का बंडल चोरी किया गया है। इसमें क्रेन मालिक अथवा चालक सतीश कुमार ने अंजाम दिया। इससे निगम को चार लाख 43,409 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में सोहन लाल निवासी सांवला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। लौटे तो रसोई के अंदर से गैस सिलिंडर चोरी हो गया था। चोर खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे। कमरे के अंदर रखी अलमारी से चोर सोने की चेन व एक जोड़ी सोने के टॉप्स सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कार से चुराए डेढ़ लाख रुपये
कुलविंद्र सिंह निवासी सढौरा जिला यमुनानगर ने शिकायत में बताया कि उसने करनाल से थार गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी में उसने पिठ्ठू बैग में डेढ़ लाख रुपये, छह एटीएम कार्ड व कागजात रखे थे। वह पिपली पैराकीट में खाना खाने के लिए रुका था। रेस्ट हाउस में गाड़ी खड़ी कर वह खाना खाने चला गया था। लौटा तो चोर गाड़ी से बैग गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें