करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से वीरवार को सुबह 11 बजे रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन के काॅन्फ्रेंस हाॅल में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष परिचालन करेंगे। करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं लेकिन जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। ब्यूरो