फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजकीय स्कूलों में बिजली और पेयजल दुरुस्त

विज्ञापन
बहबलपुर गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में लगाए गए आरओ से पानी पीते हुए छात्रा। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली और पेयजल की खपत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे ही जिले के राजकीय स्कूलों में भी बिजली व पेयजल की व्यवस्था भी कई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में अभी फसल कटाई के कारण बिजली प्रभावित हो रही है। इसी तरह पेयजल व्यवस्था भी स्कूलों में की गई है। ज्यादातर स्कूल में तो पानी को साफ करने के लिए आरओ सिस्टम लगा हुआ है। जिसका विद्यार्थियों को फायदा मिल रहा है, हालांकि स्कूल में भवन की कमी होने से दिक्कत भी है।
फोटो- 25
पहला नजारा
ग्रामीण क्षेत्र के रवालों गांव राजकीय प्राथमिक स्कूल का भवन असुरक्षित होने के कारण विद्यार्थी अभी आंगनबाड़ी के भवन में बैठे रहे हैं। बालवाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक स्कूल में कक्षाएं चल रही हैं। यहां बिजली की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्कूल में पेयजल व्यवस्था भी की गई है। यहां विद्यार्थियों के आरओ लगाया गया है। इस स्कूल का भवन काफी समय से असुरक्षित घोषित किया गया है। अभी तक नया स्कूल भवन बनाने के लिए ग्रांट नहीं आई है।
विज्ञापन

फोटो-23
दूसरा नजारा
बहबलपुर गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पीने के पानी के लिए आरओ भी लगाया गया है। यहां बिजली की व्यवस्था भी स्कूल में की गई है। स्कूल में बालवाटिका तीन से लेकर पांचवीं कक्षा तक 32 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में दो कमरे हैं। इनमें से एक कमरे में जाली टूट रही हैं और कमरा कई जगहों से क्षतिग्रस्त भी होने लगा है।
तीसरा नजारा
सौंडा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में भी विद्यार्थियों के लिए पानी पीने के लिए आरओ लगाया गया है और बिजली की व्यवस्था भी की गई है।

वर्जन
सभी स्कूलों में बिजली व पेयजल की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। समय समय पर निरीक्षण के माध्यम से इन सुविधाओं की पड़ताल भी की जा सकती है।
-सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।

बहबलपुर गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में लगाए गए आरओ से पानी पीते हुए छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें