फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटों ने छुड़ाए पसीने

Thu, 28 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी के साथ करनाल शहर में हर दो घंटे बाद लग रहे बिजली की अघोषित कटों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर का तापमान में अब पिछले कई दिनों से 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। दूसरी ओर शहर में हर दो घंटे बाद मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित कट लग रहे हैं। इससे घरों में रखे इन्वर्टर भी अब साथ छोड़ गए हैं। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


शहर में एनडीआरआई चौक से अंबेडकर चौक तक बन रही स्मार्ट सड़क से बिजली लाइनोें को शिफ्टिंग के चलते बुधवार को आधे शहर में दिनभर बिजली गुल रही। इससे घरों व प्रतिष्ठानों में रखे इन्वर्टर भी दोपहर तक ही जवाब दे गए, जिससे दोपहर बाद लोगों गर्मी से राहत के लिए घर से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। लोग देर शाम तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। रात को करीब सवा आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के अन्य फीडरों पर भी ओवरलोडिंग के चलते हर दो घंटे के बाद आधे से एक घंटे तक के कट लगते रहे।

शहर का पारा 40 डिग्री से ऊपर होने व बिजली न होने की वजह लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने की वजह स्कूल से लौटे छात्र भी गर्मी की वजह से अपने स्कूल का काम नहीं कर सके। लेकिन रात को सवा आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शहरी डिविजन के एक्सईएन कशिक मान ने बताया कि एनडीआरआई चौक से अंबेडकर चौक तब बन रही स्मार्ट सड़क से बिजली लाइनाें को शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी वजह से शहर के कुछ फीडर बंद रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि वीरवार को भी लाइनों की शिफ्टिंग की वजह से ये फीडर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें