फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुंजपुरा तक चलेगी इलेक्ट्रिक बस, आज से हर 20 मिनट बाद सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ दिन के इंतजार के बाद पुराने बस अड्डे पर होगा उद्घाटन समारोह, मुख्यमंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। रोडवेज के बेड़े में शामिल की गईं पांच इलेक्ट्रिक बसों का शहरी बस सेवा के रूप में शुक्रवार से संचालन होगा। इन्हें सबसे पहले करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर चलाया जाएगा। आठ दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार को पुराने बस अड्डे पर बसों का उद्घाटन समारोह होगा। मुख्यमंत्री भी वर्चुअल जुड़ेंगे। वहीं समारोह में सांसद संजय भाटिया और घरौंडा, इंद्री व नीलोखेड़ी विधायक मिलकर बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

योजना के अनुसार, करनाल से कुंजपुरा तक जाने के लिए यह बस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और 15 चौराहों पर इसका ठहराव होगा। खास बात यह भी है कि सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक हर 20 मिनट बाद बस सुविधा रहेगी। यानी हर 20 मिनट बाद करनाल और कुंजपुरा बस स्टॉप से इन बसों का संचालन होगा। विभाग की समयसारिणी के अनुसार, बस की शुरुआत करनाल बस अड्डे से ही होगी। जब बस कुंजपुरा पहुंचेगी तो 10 मिनट के बाद वहां से वापसी के लिए चलेगी। ऐसे ही पहली बस के 20 मिनट बाद करनाल से दूसरी बस का संचालन होगा।
विज्ञापन


करनाल रोडवेज के बेड़े में प्रदेश सरकार की ओर से 50 बसें दी जानी हैं। अभी पहले चरण में पांच बसें ही पहुंची हैं। 45 बसें इस वर्ष के अंत तक आएंगी। इसके बाद विभाग की ओर से करीब 30 मार्गों पर इनका संचालन किया जाएगा। इस दौरान पुराना शहर, लाइन पार क्षेत्र, हाईवे पार क्षेत्र और नीलोखेड़ी के अंजनथली व कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी तक के क्षेत्र में इसका संचालन होगा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में शामिल सभी 20 गांवों में भी यह बसें जाएंगी।

निशुल्क सफर की हो सकती है घोषणा
विभाग की ओर से शुरुआती तौर पर 10 रुपये से 25 रुपये तक का किराया निर्धारित किया गया है। जोकि पांच किलोमीटर के बाद से बढ़ता जाएगा। यात्रियों को इन बसों में सफर के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की ओर से निशुल्क सफर की भी घोषणा की जा सकती है। करनाल कुंजपुरा मार्ग तक 12.8 किलोमीटर का सफर बसें तय करेंगी।
विज्ञापन


पांच इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सबसे पहले करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर इन बसों का संचालन होगा।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें