फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: समाज को प्रेरित करने वाले बुजुर्ग सम्मानित

Fri, 03 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), करनाल और पंचायती राज संगठन की ओर से वीरवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन बुजुर्गजन को सम्मानित किया गया जिन्होंने गांधी की विचारधारा और सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर समाज को प्रेरित किया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल के अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि गांधी ने अपने जीवन से हमें सच्चाई, त्याग और सेवा का मार्ग दिखाया है। पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार ने कुंदन लाल शर्मा, कृष्ण लाल सेहरा और रूप चंद सुखीजा को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी चंद्र मोहन को चरखे से काते गए सूत की बनी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। सुनील पवार, सुरेश गुप्ता, शमशेर सिंह गोगी, नवजोत कश्यप, राजत लाठर, नाहर संधू, राजेश चौधरी, कुलवंत कालेर, संजीव कंबोज आदि मौजूद रहे। संवाद
गिरते जलस्तर पर चिंता जताई
असंध। गांव फफड़ाना के सामुदायिक केंद्र में वीरवार को गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नवाब फफड़ाना ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। गिरते जलस्तर के बारे में चिंता व्यक्त की और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय सुझाए। ग्राम सचिव अंकित कुमार ने सरकार की योजनाएं बताईं। डॉ. आंबेडकर युवा संगठन के अध्यक्ष श्याम बर्मन, मेरा भारत विभाग करनाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक राहुल, राकेश पंच, मोहकम दूहन, प्रमोद बिबियन, रवि सिंहमार, ओमपाल, सुलतान दूहन, अमरजीत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें