फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या

Sun, 15 Jun 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संत नगर में शनिवार रात को एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक गर्ग व डीएसपी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


हत्या की सूचना से आसपास के लोग सहम गए। महिला का शव कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए।

बिमला जैन घर में अकेली ही रहती थी। बुजुर्ग महिला की मौत का पता रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे चला। जब एक व्यक्ति ने घर जाकर दरवाजा खटखटाया।

शहर की हाई प्रोफाइल फैमिली की बुजुर्ग महिला की हत्या शहर में चर्चा का विषय बना रहा। मधुबन से पुलिस की फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुुंचकर घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लिए।

आशंका है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है। पुलिस ने बताया कि एडवोकेट स्व. विमल जैन की पत्नी बिमला जैन संतनगर के रेलवे रोड पर बने मकान में अकेली रहती थी।
विज्ञापन


रविवार को अज्ञात व्यक्ति ने कपड़े के फंदे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि बिमला जैन का बेटा राकेश जैन दिल्ली में रहता है, जबकि दामाद विनोद कुमार हिसार कंज्यूमर कोर्ट में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। रविवार को उन्होंने फोन पर विमला जैन का हालचाल जानना चाहा तो फोन पर रिप्लाई नहीं मिला।

बार-बार फोन मिलने के बाद भी जब रिस्पांस नहीं आया तो करनाल के सैशन जज रह चुके विनोद कुमार ने कोर्ट के एक कर्मचारी जोगिंद्र को घर पर जाकर देखने के लिए कहा।

जोगिंद्र जब घर पर गया तो दरवाजे अंदर से बंद मिले। इसकी जानकारी उसने पड़ोस में रहने वाले लोगों और विनोद कुमार को दी। पड़ोस के लोग दरवाजे तोड़कर मकान के अंदर गए तो महिला को मृत देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें