फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बस की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की गई जान

Fri, 20 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सुदेश फाइल फोटो।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/निसिंग। प्योंत गांव में बुधवार रात सड़क हादसे में घायल औंगद गांव निवासी 62 वर्षीय सुदेश ने वीरवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला बस अड्डे के पास सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां वीरवार सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुदेश वृंदावन जाने के लिए प्योंत अड्डे पर पहुंची थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बस की चपेट में आ गई। मृतका के बेटे विक्की ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी मां को बाइक से बस अड्डे तक छोड़कर आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक परिचित ने फोटो भेजकर हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- श्रीभगवान, थाना प्रभारी, निसिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें