फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज दो-तीन घंटे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मरम्मत कार्य व वृक्षों की छंटाई को लेकर शनिवार को शहरी क्षेत्र के कई फीडरों को 2 से 3 घंटे तक बंद रखा जाएगा। इसके कारण सेक्टर-6 सहित कई कॉलोनियों की बिजली प्रभावित रहेगी। एसडीओ रामनगर ने बताया कि शनिवार की सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक 33 केवी रामनगर से चलने वाले जिला जेल फीडर पर वृक्षों की छंटाई व सामान्य मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके कारण जिला जेल, पुलिस लाइन, शिव राइस मिल, सिंगला मोटर, तारा सिंह ब्रांच की बिजली बाधित रहेगी। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक 33 केवी सेक्टर-6 पावर हाउस में मरम्मत कार्य के लिए सभी 11 केवी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण सेक्टर-6, राजीव पुरम, विकास नगर, एसपी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, फूसगढ़, दुर्गा कॉलोनी, कर्ण और निर्मल विहार की सप्लाई बंद रहेगी। इसके साथ साथ 11 केवी रेलवे रोड फीडर पर दोपहर को 12 से 1.10 बजे तक फ्लाईओवर कार्य के कारण बंद रखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें