करनाल। मूनक रोड पर स्टौंडी गांव के नजदीक मंगलवार शाम को 6 बजे 58 वर्षीय नाथू राम की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके थे। मूनक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसककेखिलाफ केस दर्ज किया है। रायपुर जटान गांव निवासी विक्रम ने बताया कि उनके 58 वर्षीय पिता नाथूराम मंगलवार को खेत से काम कर लौट रहे थे। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद