फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे के बाद घसीटता ले गया कार चालक, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नमस्ते चौक से मीरा घाटी की ओर जा रहे 66 वर्षीय श्रवण को शनिवार देर रात कार की टक्कर लग गई। पंजाब नंबर की कार का चालक हादसे के बाद रुका नहीं। उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने उनको हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया।
थाना शहर पुलिस से जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में कार की पहचान हो चुकी है। जल्द ही कार को ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रवण परिवार के मुखिया थे और रोजमर्रा के कार्यों के लिए साइकिल से आना-जाना करते थे। हादसे के समय भी वह साइकिल पर घर लौट रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नमस्ते चौक शहर का व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र है। जहां हर समय ट्रैफिक का दबाव रहता है। इसके बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर, सिग्नल व्यवस्था या पुलिस की स्थायी तैनाती जैसी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें