घरौंडा। रेलवे लाइन पार करते समय रेल के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार शाम रेलवे फाटक पर नेकी राम शहर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। वापस घर जाते समय जैसे ही वह रेलवे लाइन क्रॉस करने लगा सामने से आ रही रेल की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन राकेश कुमार ने बताया कि वह दोपहर के समय शहर में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद