फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, 18 घंटे झाड़ियों में पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। टेंपो की टक्कर से खेत में काम करने जा रहे बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। उसका शव कैथल राजमार्ग पर सड़क से करीब सात फुट नीचे झाड़ियों में 18 घंटे तक खून से लथपथ पड़ा रहा। मौत के अगले दिन परिवार को पड़ोसी ने शव की सूचना दी, इसके बाद परिवार को हादसे का पता चला।
सोमवार को बुजुर्ग घर से खेत में गया था मगर रात में भी नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने उन्हें ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। अगले दिन मंगलवार को जब पड़ोसी खेत में गया तो उन्होंने शव को देखकर जानकारी दी। हादसे की तस्वीरें खेत के नजदीक स्थित फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निसिंग थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बस्तली गांव निवासी किसान सावन ने बताया कि उनके खेत कैथल रोड पर महाबीर फिलिंग स्टेशन के सामने हैं। उनके पिता मेवा सिंह (60) रोजाना की तरह सोमवार को खेत में काम करने के लिए पैदल गए थे। लेकिन रात में वे घर नहीं आए। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश की तो कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह उनके खेत के पड़ोसी अनिल शर्मा जब अपने खेत में गए तो उन्होंने देखा कि उनके खेत के पास रामा फिलिंग स्टेशन के सामने झाड़ियों के पास उनके पिता का शव में पड़ा है। स्तर पर जांच की तो सामने आया कि एक छोटे टेंपो ने उनके पिता को टक्कर मारी।
हादसा सोमवार दोपहर 12 बजे का है। हादसे की तस्वीरें रामा फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें