फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद

Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जमीनी विवाद में शरीफगढ़ गांव में एक पक्ष ने बुजुर्ग जगीर सिंह पर लाठी-डंडे, गंडासी और बरछी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जगीर सिंह अपने घर के बाहर घूम रहे हैं। उसी समय कच्चे रास्ते से आ रहे हमलावरों पर घर के दरवाजे पर खड़े एक युवक ने ईंट फेंककर मारी और घर में घुसकर गेट बंद कर लिया लेकिन हमलावरों ने बुजुर्ग को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगीर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि शेर सिंह के साथ डेढ़ महीने से जमीनी विवाद चल रहा है। यह उन पर दूसरा हमला था। 7 नवंबर सुबह करीब 11:40 बजे वह आटा चक्की जा रहे थे तभी आरोपियों ने रास्ता रोका। उस पर गंडासी व बरछी से हमला किया। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। शोर सुनकर बेटा सतवंत सिंह बचाने आया तो उसे थप्पड़, मुक्के और ईंटों से पीटा। सतवंत ने पिता को घर में पहुंचाया, इसी बीच हमलावर भाग गए। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें