फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को बचाने में भिड़े आठ वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। विश्रामगृह के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने के प्रयास में आठ गाड़ियां आपस में भिड़ती चली गईं। हालांकि वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर के समय विश्राम गृह के पास करनाल से पानीपत की ओर जा रही एक कार के आगे एक युवक सड़क पार करते हुए आ गया। इसे बचाने के चक्कर में कार चालक ने ब्रेक लगा दिए तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
ठंड ज्यादा होने के कारण अन्य वाहनों के भी ब्रेक नहीं लगे और एक के बाद एक करीब आठ गाड़ियां पीछे से आपस में भिड़तीं चली गईं। इनमें एक कार पूर्व मेजर की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ समय के बाद जो पांच गाड़ियां कम क्षतिग्रस्त हुईं थी वे बिना कोई कार्रवाई करवाए चली गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर गाड़ियों को किनारे लगवाया और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी राम अवतार ने बताया कि किसी युवक को बचाने के चक्कर में कुछ गाड़ियां आपस में टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त गई थीं। मौके पर जाकर गाड़ियों को साइड में लगवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें