फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोहरे में टकराए आठ वाहन क्षतिग्रस्त बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर घने कोहरे के कारण सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर आठ वाहनों की टक्कर हो गई। इनमें प्राइवेट स्कूल की बस भी शामिल है हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। डीएसपी मनोज कुमार ने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठकर सुरक्षा संबंधी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीटी रोड पर कंबोपुरा के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। वहां सड़क किनारे ठेकेदार ने मिट्टी के ढेर लगाए हैं। सुबह कोहरा घना होने के कारण एक मिनी बस चालक को वह मिट्टी के ढेर नजर नहीं आए और बस उस ढेर पर चढ़ गई। इसके साथ ही पीछे आ रही स्वीफ्ट कार भी मिनीबस से टकरा गई।
दूसरी ओर एक ट्राॅला अनियंत्रित होकर स्कूल बस से टकरा गई। बस में प्राइवेट स्कूल का स्टाफ बैठा था। किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद एक ट्राॅले ने ऑटो को टक्कर मार दी। वहीं सड़क पर खड़े वाहन से पहले कार टकराई फिर उसके पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें